Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Crime : दहेज लोभियों ने ली बहू की जान, 5 लाख के लिए नवविवाहिता की ईंट से कूचकर हत्या, सभी आरोपी फरार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

UP Crime : दहेज लोभियों ने ली बहू की जान, 5 लाख के लिए नवविवाहिता की ईंट से कूचकर हत्या, सभी आरोपी फरार
X

UP Crime : जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दहेज की लालच ने एक और महिला की जान ले ली। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुनीता पटेल के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2017 में शैलेश कुमार उर्फ शशी पटेल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 5 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात ससुराल वालों ने मिलकर सुनीता पर हमला किया और ईंट से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जो क्रूरता की कहानी बयां करते हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire