Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Crime : दोहरा हत्याकांड से मचा हड़कंप, घर में घुसकर दिव्यांग बेटे और मां की बेरहमी से हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

UP Crime : दोहरा हत्याकांड से मचा हड़कंप, घर में घुसकर दिव्यांग बेटे और मां की बेरहमी से हत्या
X

UP Crime : लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान रेशमा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रिश्तेदार सलमान को रेशमा के बहनोई शब्बू का फोन आया था, जिन्होंने घर जाकर हालचाल जानने को कहा। इसके बाद सलमान अपने भाई फरहान के साथ रेशमा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। अनहोनी की आशंका होने पर दोनों ने दरवाजे की सिटकनी खोलकर अंदर प्रवेश किया।

घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में रेशमा और उसके दिव्यांग बेटे के शव पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पानी से भरे टब में डुबोकर की गई, वहीं बेटे को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire