Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Crime : हथियारबंद बदमाश सर्राफा कारोबारी से 3 किलो चांदी और 9 लाख कैश लूटकर हुए फरार

इस सनसनीखेज वारदात में लुटेरे 3 किलो चांदी और करीब 9 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

UP Crime : हथियारबंद बदमाश सर्राफा कारोबारी से 3 किलो चांदी और 9 लाख कैश लूटकर हुए फरार
X

UP Crime : प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रयागराज–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर सर्राफा कारोबारी को लूट लिया। इस सनसनीखेज वारदात में लुटेरे 3 किलो चांदी और करीब 9 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अमेठी निवासी सर्राफा कारोबारी रितेश मौर्य प्रयागराज से एक व्यापारी से 7 किलो चांदी खरीदकर कार से घर लौट रहे थे। उनके साथ एक दोस्त और ड्राइवर भी मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर उनकी कार को जबरन रुकवाया।

कार रुकते ही बदमाशों ने खिड़की से पिस्टल कारोबारी के सीने पर सटा दी और कार में रखी चांदी व नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डरे-सहमे कारोबारी काफी देर तक हाईवे पर ही खड़े रहे। कुछ समय बाद वहां से गुजर रही हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें परेशान देखा और पूछताछ की, तब जाकर लूट की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली, जिसमें सीट के नीचे 4 किलो चांदी बरामद हुई।

पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire