Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहला क्षेत्र, बेटे ने मां, बाप और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी फरार
UP Crime : गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के डिलिया गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक बेटे ने जमीन विवाद के चलते अपनी मां, पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव की है, जहां अभय यादव 40 वर्ष ने अपने पिता शिवराम यादव 70 वर्ष, मां जमुनी देवी 65 वर्ष और बहन कुसुम 35 वर्ष की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अभय ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से काटा। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अभय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस को पड़ोसियों और प्रारंभिक जांच से पता चला कि अभय का अपनी बहन कुसुम और पिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुसुम की पहली शादी टूटने के बाद वह मायके लौट आई थी। कुछ समय बाद उसकी दूसरी शादी भी असफल रही और वह फिर से माता-पिता के साथ रहने लगी। इस बात से अभय नाराज था। इसके अलावा उसके पिता शिवराम ने 15 बिस्वा जमीन कुसुम के नाम कर दी थी, जिसे अभय बर्दाश्त नहीं कर सका।
पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने बताया कि इस जमीन विवाद के चलते रविवार को अभय और उसके पिता के बीच तीखी बहस हुई, जो हत्याकांड में बदल गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने घटनास्थल का दौरा किया। एसपी इरज राजा ने बताया कि अभय की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और फील्ड यूनिट के साथ अन्य टीमें भी जांच में जुटी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup final IND vs NZ: क्लोजिंग सेरेमनी के चलते क्या देरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच? जानिए कब-कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. Retail Inflation February 2026: फरवरी में बढ़ गई मंहगाई, रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई
- 3. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 4. Kumar Sangakkara’s father Passes Away: कुमार संगकारा के पिता का निधन, बेटे को क्रिकेटर बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

