Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Crime : एएनटीएफ और पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

UP Crime : एएनटीएफ और पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
X

UP Crime : चंदौली। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइवे पर डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। इस दौरान करीब 4.99 क्विंटल (499 किलो) गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ वाराणसी को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर तक गांजा तस्करी की जा रही है। इस इनपुट पर चंदौली पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने कटसिला के समीप बाबा ढाबा के सामने सर्विस लेन पर घेराबंदी कर ट्रक की सघन जांच की। तलाशी में ट्रक के अंदर छिपाए गए 18 बोरों में 499 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद गुप्ता (गढ़वार, बलिया) और अक्षय कुमार (नवाबगंज, बरेली) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा में लोड किया गया था और इसे गौतमबुद्ध नगर-दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने मौके से ट्रक, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी के पूरे नेटवर्क तक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire