Breaking News
:

UP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी खुद को गोली मारी, दो परिवारों में पसरा मातम

UP Crime

गुस्से में पति ने पहले पत्नी के सिर में गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

UP Crime : मथुरा। प्रेम विवाह से शुरू हुई एक रिश्ते की कहानी का अंत इतना भयावह होगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। हाईवे थाना क्षेत्र की सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने गुरुवार रात खूनी मोड़ ले लिया। गुस्से में पति ने पहले पत्नी के सिर में गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली 23 वर्षीय पोखन ने करीब पांच साल पहले झांसी निवासी 27 वर्षीय मिथुन से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और विवाद बढ़ने पर दोनों अलग-अलग रहने लगे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में रहकर नौकरी कर रहा था।


करीब आठ दिन पहले पोखन अपनी सहेली रागिनी के पास मथुरा आ गई थी। यहां उसने एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि मिथुन लगातार उसकी तलाश कर रहा था और आखिरकार मथुरा पहुंच गया। गुरुवार शाम वह पत्नी का पीछा करते हुए उसके ठिकाने तक पहुंच गया।


घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच लंबे समय तक बहस और विवाद होता रहा। सहेली रागिनी ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। देर रात अचानक मिथुन ने तमंचा निकाला और पत्नी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर गोली दागकर अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली।


गोली चलने की आवाज सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से एक तमंचा, खोखा और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।


पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और वैवाहिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us