Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Crime : 48 घंटे में 3 हत्याएं… फिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ ‘खूनी सिरफिरा’, ट्रेनों से अस्पताल तक मचाई थी दहशत

तीन लोगों की हत्या कर सनसनी फैलाने वाला आरोपी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

UP Crime : 48 घंटे में 3 हत्याएं… फिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ ‘खूनी सिरफिरा’, ट्रेनों से अस्पताल तक मचाई थी दहशत
X

UP Crime : चंदौली। चंदौली में पिछले दो दिनों से दहशत का दूसरा नाम बने ट्रिपल मर्डर आरोपी गुरप्रीत सिंह का आखिरकार पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। ट्रेनों और अस्पताल में लगातार तीन लोगों की हत्या कर सनसनी फैलाने वाला आरोपी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस के मुताबिक, सकलडीहा थाना क्षेत्र के दरियापुर इलाके में वारदातों का रिक्रिएशन कराया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

आरोपी ने महज 48 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देकर पूरे इलाके में खौफ फैला दिया था। उसने पहले पैसेंजर ट्रेन और जम्मूतवी एक्सप्रेस में दो यात्रियों को गोली मार दी। इसके बाद सोमवार सुबह अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में घुसकर भर्ती महिला मरीज की हत्या कर दी थी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था।

पूछताछ में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था और पहले भारतीय सेना में कार्यरत रह चुका था। वर्ष 2021 में उसे सेना से हटा दिया गया था। बाद में वह बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था, लेकिन शराब की लत के चलते नौकरी भी छूट गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद किया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire