Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: सीएम योगी ने किया कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज

UP: सीएम योगी ने किया कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज
X

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। साथ ही 1.10 करोड़ स्कूली बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर और स्टेशनरी खरीदने के लिए 1,200 रुपये की डीबीटी राशि भी भेजी गई। सीएम योगी ने शिक्षकों से अपील की कि वे स्कूलों को साफ-सुथरा रखें, बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सरकार बदले में केवल इतना चाहती है कि हर बच्चा अच्छी शिक्षा पाए और उसका भविष्य उज्ज्वल बने।

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता भी हुआ। इसके तहत लगभग 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं, बल्कि देश का भविष्य भी बनाते हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इस योजना से शिक्षकों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा और वे बिना चिंता के अपना काम कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ और हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire