Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नए नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Dev Verma
UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नए नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
X

UP Cabinet Expansion : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार हो गया। रविवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत और सुरेंद्र दिलेर को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को स्वतंत्र प्रभार के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

UP Cabinet Expansion : नए मंत्रियों का सामाजिक समीकरण

नए मंत्रियों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समुदाय के नेता शामिल हैं। मनोज पांडे ब्राह्मण चेहरा हैं, जबकि भूपेंद्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत ओबीसी से हैं। कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस विस्तार को 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सामाजिक संतुलन बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

UP Cabinet Expansion : नए मंत्रियों का परिचय

भूपेंद्र सिंह चौधरी: यूपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी यूपी के प्रमुख जाट चेहरा। लंबे समय से संघ और भाजपा में सक्रिय।

मनोज पांडे: रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक, पूर्व में सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अवध-पूर्वांचल के ब्राह्मण नेता।

कृष्णा पासवान: फतेहपुर की खागा सीट से विधायक, आंगनवाड़ी वर्कर से राजनीति तक का सफर। दलित महिला चेहरा।

सुरेंद्र दिलेर: अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक, हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर सिंह दिलेर के बेटे। दलित युवा नेता।

हंसराज विश्वकर्मा: भाजपा MLC, पिछड़े वर्ग की राजनीति में मजबूत पकड़। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका।

कैलाश सिंह राजपूत: तिर्वा सीट से विधायक, 1996 से राजनीति में सक्रिय।

UP Cabinet Expansion : चुनावी तैयारी का संकेत

यह विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है। योगी कैबिनेट में अब ब्राह्मण, दलित, OBC और महिलाओं का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। इस विस्तार में किसी मौजूदा मंत्री को हटाया नहीं गया है।

UP Cabinet Expansion : राजनीतिक अहमियत

मंत्रिमंडल विस्तार से योगी सरकार को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। नए चेहरों को शामिल कर भाजपा विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। शपथ ग्रहण समा


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire