Create your Account
UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
UP Cabinet Expansion : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लगने वाला है। रविवार 10 मई को कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, जिसमें छह नए नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में फिलहाल 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्रियों की क्षमता है।
UP Cabinet Expansion : ये 6 नेता बन सकते हैं मंत्री
सूत्रों के मुताबिक, जिन छह नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी के नाम प्रमुख हैं। इनमें पूजा पाल समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं, जबकि अन्य नेता भाजपा के मजबूत चेहरे माने जाते हैं।
UP Cabinet Expansion : CM योगी आज राज्यपाल से करेंगे
मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में विस्तार की अंतिम रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण इस विस्तार को खासतौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
UP Cabinet Expansion : कोई मंत्री नहीं होगा हटाया
सरकार की रणनीति के अनुसार, इस विस्तार में किसी मौजूदा मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। विभागों के बंटवारे में भी बड़े बदलाव की संभावना कम है। नए मंत्रियों को शामिल कर कैबिनेट को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
UP Cabinet Expansion : चुनावी दृष्टि से अहम कदम
विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह विस्तार भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। नए चेहरों को शामिल कर पार्टी विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी तेज हो
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
- 2. Alia Bhatt Tumbbad 2 : ‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, क्लाइमेक्स की जान बनेंगी आलिया भट्ट; कहानी को देंगी चौंकाने वाला ट्विस्ट
- 3. Bihar: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, पीएम मोदी होंगे शामिल, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी
- 4. MP News : बूचड़खाने जाने से पहले पुलिस ने बचाईं 76 जानें, ट्रकों में बेरहमी से ठूंसे गए थे मवेशी, 49 लाख का माल जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

