Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Breaking : अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग: पंडाल धू-धू कर जला, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां

UP Breaking : अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग: पंडाल धू-धू कर जला, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां
X

UP Breaking : अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे माझा जमथरा क्षेत्र के बाटी बाबा स्थान के पास चल रहे महायज्ञ के यज्ञ स्थल पर शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

UP Breaking : यज्ञ समापन के बाद लगी आग

यह महायज्ञ जीयर स्वामी द्वारा आयोजित किया जा रहा था। शुक्रवार को यज्ञ का समापन हो चुका था और शनिवार को अन्य कार्यक्रम होने वाले थे। यज्ञ स्थल बांस, बल्लियों, घास-फूस और कपड़ों से बनाया गया भारी भरकम पंडाल था। दोपहर बाद अचानक पंडाल से धुएं का गुबार उठा और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल रूप ले लीं। देखते ही देखते पूरा पंडाल आग की चपेट में आ गया।

UP Breaking : फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां और मंत्री पहुंचे मौके पर

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अयोध्या मेला ड्यूटी और जिला मुख्यालय की फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के झुलसने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंडल आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

UP Breaking : हापुड़ में टैक्सटाइल फैक्ट्री में भी लगी आग

इसी दिन हापुड़ जिले के मोहल्ला किशनगंज में मोहम्मद यूसुफ की टैक्सटाइल फैक्ट्री में भी शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जो तेजी से फैल गई। तीन दमकल गाड़ियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक ने करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire