Create your Account
UP: यूपी परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, पांच साल तक के सभी ई-चालान होंगे माफ, लाखों लोगों को राहत
UP: यूपी परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, पांच साल तक के सभी ई-चालान होंगे माफ, लाखों लोगों को राहत UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 2017 से 2021 के बीच काटे गए गैर-कर ई-चालानों को माफ करने का बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय से लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। इन चालानों को पोर्टल पर “Disposed – Abated” (कोर्ट में लंबित मामलों के लिए) और “Closed – Time-Bar” (समय-सीमा पार कर चुके कार्यालय स्तर के मामलों के लिए) के रूप में दिखाया जाएगा। इससे फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) जैसे अवरोध भी स्वतः हट जाएंगे। हालांकि, टैक्स से जुड़े चालान इस दायरे से बाहर रहेंगे।
UP: विभाग के अनुसार, 2017 से 2021 के बीच 30.52 लाख ई-चालान जारी किए गए थे, जिनमें 12.93 लाख लंबित थे। इनमें से 10.84 लाख कोर्ट में और 1.29 लाख कार्यालय स्तर पर पेंडिंग थे। अब ये सभी चालान 30 दिनों के भीतर डिजिटल रूप से निरस्त हो जाएंगे। हर हफ्ते प्रगति डैशबोर्ड पर अपडेट होगी। वाहन मालिक पोर्टल पर स्थिति जांच सकते हैं। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि यह निर्णय पारदर्शी और जन-हितैषी प्रशासन को दर्शाता है। गंभीर अपराध, दुर्घटना या आईपीसी से जुड़े मामले इस राहत से बाहर रहेंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन 149 या नजदीकी आरटीओ से संपर्क करें।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : रायपुर में RCB vs KKR मैच से पहले बदला मौसम का मिजाज, फैंस की चिंता बढ़ी
- 2. GT vs SRH IPL 2026: गुजरात और हैदराबाद के बीच टॉप पर पहुंचने की जंग, सनराइजर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
- 3. CGMSC Reagent Scam: रीएजेंट घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत
- 4. BJP MLAs meeting in Kolkata today: कोलकाता में BJP विधायकों की बैठक आज, 8 मई को बंगाल आएंगे अमित शाह, तनाव के बीच न्यू मार्केट में बुलडोजर एक्शन, टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

