Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Bahraich Road Accident: लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

UP Bahraich Road Accident: लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे
X

बहराइच : UP Bahraich Road Accident: बहराइच में लखनऊ हाईवे पर कोतवाली कैसरगंज इलाके के बेहड़ गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में सेना के जवान और एक मासूम बच्ची समेत परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

UP Bahraich Road Accident: हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे अंदर बैठे लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक परिवार बहराइच के मटेरा चौराहा का रहने वाला था और सभी कार सवार दवा लेने लखनऊ जा रहे थे।

UP Bahraich Road Accident: लेकिन रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया, और पूरा परिवार एक झटके में ख़त्म हो गया। इस भीषण टक्कर के बाद लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire