Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 5 की मौत, कई गंभीर
UP Accident : लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुंडन कार्यक्रम में जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा पढ़ुआ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा और बोझिया पंप के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इ
धर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और राहत कार्य में कोई कमी न रहे।
Related Posts
More News:
- 1. US Navy Seizes Iranian Container: होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे ईरानी कंटेनर जहाज को अमेरिकी नेवी ने किया जब्त, युद्धविराम पर संकट
- 2. Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से हटा VIP दर्शन का ऑप्शन, जानें क्या है नया नियम?
- 3. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 4. Promotion News : GST विभाग में बड़ी पदोन्नति, शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, ऑडिट की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

