Create your Account
UP Accident : अनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। कसया थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पकवा इनर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने अचानक कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तब हुआ जब गोरखपुर की ओर जा रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। सबसे पहले उसने सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को कुचल दिया। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर सीधे सड़क की दूसरी लेन में घुस गया। दूसरी लेन में पहुंचते ही उसने उस दिशा से आ रहे कई वाहनों जिनमें , बाइक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर और एक ट्रक शामिल थे, को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई वाहन पलट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। अंत में डंपर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकराने के बाद रुका।
हादसे में सबसे पहले डंपर की चपेट में आए साइकिल सवार की पहचान कसया थाना क्षेत्र के परासखराड़ निवासी रामबिलास के रूप में हुई। उन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी कसया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक भी बुरी तरह घायल हुए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां देवरिया जिले के सहोदर पट्टी निवासी केशव ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक चंदन गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तीन घायलों का इलाज सीएचसी कसया में चल रहा है, जबकि बाकी घायलों को बेहतर उपचार के लिए पडरौना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : रायपुर पर बारिश का डबल अटैक, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम हुआ 'रेड ज़ोन' जैसा, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
- 2. Delhi News : लव मैरिज के बाद मारपीट, 10 लाख रुपए और कार की मांग पर आकृति की हत्या; परिवार के आरोपों के बाद पति गिरफ्तार
- 3. UP News : ट्रेन से कानपुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, CSJMU के दीक्षांत समारोह में 1.05 लाख छात्रों को मिली डिग्री
- 4. Anupam Kher : ‘श्रीरामभूमि’ में अशोक सिंघल के किरदार में दिखेंगे अनुपम खेर, सामने आया फर्स्ट लुक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

