Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार थार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो की मौत, 6 घायल

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 घायलों को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

UP Accident : तेज रफ्तार थार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो की मौत, 6 घायल
X

UP Accident : लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर बेलगाम रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला है। शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार थार ने एक ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखनऊ के कैंट इलाके के बनिया चौराहे के पास हुआ। घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 घायलों को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

बता दें कि यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे हुआ। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, तत्काल टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल और ट्रामा सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में मोहित को मृत घोषित किया, जबकि ट्रामा सेंटर में उमेश की भी मौत हो गई।

बाकी घायलों में आयुष यादव, अंश यादव, प्रमोद कुमार, अनुज, सुमित और भूपेंद्र शामिल हैं। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार ड्राइवर नशे की हालत में था और टक्कर के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire