Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, दो की मौके पर मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझ रहे

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

UP Accident : आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, दो की मौके पर मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझ रहे
X

UP Accident : रायबरेली। जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बांदा-बहराइच मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक के सामने अचानक ई-रिक्शा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान महेंद्र सिंह (55) और तेज बहादुर (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire