Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Accident : ट्रक ने बाइक सवार को दंपति को मारी टक्कर, आग लगने से जिंदा जले पति-पत्नी...

UP Accident : मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ।

UP Accident : ट्रक ने बाइक सवार को दंपति को मारी टक्कर, आग लगने से जिंदा जले पति-पत्नी...
X
UP Accident : मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार पुलिस दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने के साथ ही 11 हजार वोल्ट की लाइन टूट गई, जिससे डंपर के केबिन और बाइक में आग लग गई। इस आग में दंपति जिंदा जल गए।


UP Accident : थाना प्रभारी बबलू वर्मा ने बताया कि मृतक दंपति सहारनपुर जिले के सरसावा कस्बे के निवासी थे। सुधीर कुमार और उनकी पत्नी सोनिया पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और मुरादाबाद के कटघर थाने में कार्यरत थे। मंगलवार को छुट्टी समाप्त होने के बाद वे बाइक से ड्यूटी पर लौट रहे थे। तभी रास्ते में जौली रोड पर बाइक रोककर खड़े होते ही एक ओवरलोड डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और दोनों को घसीटते हुए सड़क से नीचे ले गया।

UP Accident : पेड़ से टकराने के बाद डंपर रुक गया, लेकिन उसकी वजह से टूटे बिजली के तारों से आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों और मुरादाबाद पुलिस को दे दी गई है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे ट्रैफिक और पुलिस ने सुलझाया।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire