Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 साल के बच्चे समेत 4 की मौत

UP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 साल के बच्चे समेत 4 की मौत
X

UP Accident : बहराइच। जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने आसपास के लोगों को हिलाकर रख दिया। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मदन कोठी चौराहे के पास तेज रफ्तार गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और उसी समय एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में 1 साल का बच्चा, एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Accident : हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर मृतकों का पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से ट्रक जब्त कर लिया गया है, जबकि इसके चालक की तलाश जारी है।

UP Accident : प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे का मुख्य कारण कोहरा और चालक की झपकी लगना बताया जा रहा है, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो गया।स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सड़क पर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire