Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Accident : स्पोर्ट्स बाइक पर तीन युवक बना रहे थे रील, यात्री बस से जा टकराएं, तीनों की मौत...

UP Accident : वाराणसी। आजकल किशोर व युवाओं पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का नशा चढ़ा हुआ है।

UP Accident : स्पोर्ट्स बाइक पर तीन युवक बना रहे थे रील, यात्री बस से जा टकराएं, तीनों की मौत...
X
UP Accident : वाराणसी। आजकल किशोर व युवाओं पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का नशा चढ़ा हुआ है। वहीं रील को लेकर इतने लापरवाह हो गए हैं कि जान पर खेल जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा रोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम चितईपुर खनाव गांव में गुरुवार की सुबह हुआ। एक ही बाइक पर सवार होकर तीन किशोर रील बना रहे थे, तभी यात्री बस से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सौ मीटर दूर उछल गए।

UP Accident :
तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बस से टक्कर से पहले तीनों किशोर रास्ते में एक युवक से भी टकराए थे।

UP Accident : बता दें कि ग्राम अखरी निवासी साहिल राजभर उर्फ नाऊ 16 वर्ष, चंद्रशेखर राजभर उर्फ निरहू 16 वर्ष और शिवम राजभर उर्फ चंचल 16 वर्ष एक केटीएम बाइक में सवार होकर बच्छाव बाजार गये थे। जहां से वापस तीनों लौट रहे थे, इस दौरान तीनों बाइक को लहराते हुए चलाने के साथ ही रील बना रहे थे। इसी दौरान खनाव के पास अखरी से अदलपुरा के पास सामने से आ रही बस से किशोरों की बाइक की सीधी टक्कर हो गई।

UP Accident : इसमें चंद्रशेखर और साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि साहिल ने अभी 6 माह पहले केटीएम बाइक खरीदी थी। साहिल तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वहीं शिवम तीन भाई व तीन बहन थे। शिवम ब्लड कैंसर पीड़ित था। अभी कुछ साल तक इलाज के बाद ठीक हुआ था। वह कार धुलाई का काम करता था। चंद्रशेखर दो भाई व एक बहन था और कक्षा 10 का छात्र था। तीनों के मौत से गांव में मातम पसर गया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire