Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के तीन की मौत

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

UP Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के तीन की मौत
X

UP Accident : फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा जिले के अरांव क्षेत्र स्थित निन्नू मल कोल्ड स्टोर के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान वरुण 28 वर्ष, उनकी गर्भवती पत्नी रसना 26 वर्ष और दो वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। वहीं वरुण की साली मोना 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

चारों लोग ग्राम नगला मेघ से मैनपुरी लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire