Create your Account
UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- Rohit banchhor
- 02 Jul, 2026
लखनऊ हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालना पड़ा
UP Accident : अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।
यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को निकालने के लिए वाहन के शीशे तोड़ने पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी और उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के कारण लखनऊ हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 4. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

