Breaking News
:

UP Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रही 5 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

UP Accident

हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

UP Accident : महोबा। महोबा जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से काम खत्म कर घर लौट रहीं पांच महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।


घटना कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पैलेस के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, पांचों महिलाएं शादी कार्यक्रम में खाना बनाने का काम कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवती (50), श्यामारानी (40) और गीता (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us