Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 2 घायल
UP Accident : आगरा। न्यू आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे बैठे राहगीरों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग मौके पर ही घायल हो गए और उनमें से कुछ की मौत हो गई।
UP Accident : घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक नशे में होने की संभावना है और फिलहाल उसकी पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हादसे की पूरी घटना का पता लगाया जा सके।
UP Accident : हादसे में मारे गए पांच लोगों में से चार की पहचान हो चुकी है। मृतकों में सतीश (23), महेश (20), हरीश (33) और भानु प्रताप शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

