Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत
X

UP Accident : एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को गहरा झटका दिया है। मिरहची कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मिरहची क्षेत्र में उनकी कार की एक ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंस्पेक्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मृतक इंस्पेक्टर के परिजनों को दे दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire