Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई।

UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
X

UP Accident : मुजफ्फरनगर। जिले के तितावी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। हादसा हैदर नगर के पास पुल के पास हुआ, जहां बाइक और स्कूल बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार परिवार किसी काम से जा रहा था। बाइक पर पिता, बेटा और बेटी थे। तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में मृतक पिता, उनके बेटे और बेटी की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire