Create your Account
UP Accident : पिकअप और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
UP Accident : कौशांबी। कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (ट्रॉले) के बीच जोरदार भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
UP Accident : कड़ा धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु
घटना फतेहपुर जनपद के रहने वाले 25 श्रद्धालुओं के साथ हुई, जो कड़ा धाम स्थित शीतला मंदिर के दर्शन करके पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोग भी सकते में आ गए।
UP Accident : 5 महिलाएं और 3 बच्चे समेत 8 की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 महिलाओं और 3 बच्चों समेत कुल 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 10 से अधिक घायलों का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है।
UP Accident : तेज रफ्तार बताई जा रही वजह
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार को बताया है। हाइवे पर वाहनों की अनियंत्रित गति लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: बिना लाइसेंस चल रहा था पेप्सिको कंपनी का बॉटलिंग प्लांट, कंपनी सील, स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना के सैंपल की होगी जांच
- 2. CG News : भाई को बचाने कूदी बहन, दोनों की तालाब में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
- 3. Accident : NH-68 पर पलटा इथेनॉल टैंकर, 200 मीटर तक फैली आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
- 4. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

