Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : चलते ऑटो से गिरी मां-बेटी, पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचला

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

UP Accident : चलते ऑटो से गिरी मां-बेटी, पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचला
X

UP Accident : अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां चलते ऑटो से नीचे गिरी मां और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ मां की त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्नान और पूजा-पाठ के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रहे ऑटो का गेट अचानक खुल गया, जिससे पहले मासूम बच्ची सड़क पर गिर गई।

बेटी को गिरता देख उसे बचाने के प्रयास में महिला भी ऑटो से नीचे गिर पड़ी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान सोनी (28) और उनकी बेटी सोनाक्षी (3) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire