Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रेवलर ने थार और बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत

UP Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रेवलर ने थार और बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत
X

UP Accident : गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रैवलर ने तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा IPEM इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ।

UP Accident : हादसे की पूरी घटना

दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही एक ट्रैवलर जब कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के पास पहुंची, तो मुख्य लेन पर एक थार गाड़ी खड़ी थी। थार में सवार दो युवक नीचे उतरकर एक बाइक सवार युवक से बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैवलर ने तीनों युवकों को रौंद दिया। हादसे में ट्रैवलर, थार और बाइक तीनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीसरे घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

UP Accident : पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैवलर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire