Breaking News
:

UP Accident: कानपुर में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, कई घायल

UP Accident

UP Accident: लखनऊ: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बेहद भीषण हादसा हुआ है, घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कर के परखच्चे उड़ गए। घटना सुबह सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आस पास हुआ।


जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या एचआर 14एम 9501 स्कॉर्पियो सिरसा, हरियाणा से बिहार की ओर जा रही थी। गाड़ी में 12 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक ने किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्री होकर खड़े ट्रक में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में एक 45 वर्षीय पुरुष, 13 वर्ष की एक लड़की और लगभग नौ वर्ष के एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया।


वहीं घटना में घायल 9 लोगों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में दो महिलाएं, चार पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती समेत 3 बच्चियां अनिशा, स्नेहा और एक 7 वर्षीय बच्ची भी भर्ती है। दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच जुट गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us