Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार वाहन ने 3 लोगों को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, बेटा जिंदगी के लिए जूझ रहा
UP Accident : पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर टूट पड़ा। एक अज्ञात वाहन ने हाइवे पर बाइक सवार दंपत्ति और उनके 8 वर्षीय बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
UP Accident : गश्त के दौरान पुलिस को मिली जानकारी
घटना उस समय सामने आई जब थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उनकी नजर सड़क किनारे पड़े तीन लोगों पर पड़ी, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर थी। पुलिस ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दंपत्ति, रजनीश और संगीता, को मृत घोषित कर दिया। उनके 8 वर्षीय बेटे का इलाज गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा है।
UP Accident : पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर वाहन और चालक का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- 2. IPL 2026 : ‘डियर वैभव, बहुत बढ़िया…’ राजस्थान की शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
- 3. MP Crime : नशे पर बड़ा प्रहार, जयपुर गैंग का भंडाफोड़, 35 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
- 4. CG News : हाथी के हमले से युवक की मौत, क्षत-विक्षत शव देख सहमे ग्रामीण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

