Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 2 की मौके पर मौत, 5 घायल

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

UP Accident : तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 2 की मौके पर मौत, 5 घायल
X

UP Accident : फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया है। अशोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire