Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

UP Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन घायल
X

UP Accident : कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के NH-28 पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

UP Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

UP Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी युवक गोरखपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire