Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

UP Accident : एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल
X

UP Accident : हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। नेशनल हाईवे-34 पर मौदहा क्षेत्र के छिरका-मवइया गांव के पास तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक ही परिवार के दो दंपतियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग कार से कानपुर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आना या ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ क्षेत्र के रघुरामपुर के पास डबल डेकर बस और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे और बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी।

बताया जा रहा है कि बस चालक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire