Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कांवड़ियों को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

जिसमें दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कांवड़ियों को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
X

UP Accident : गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवड़ियों की स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि यह हादसा रात करीब 11.45 बजे हुआ, जब कांवड़ियों का एक जत्था दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद के पास से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस बेहद तेज गति से आ रही थी, जिसने स्कूटी और बाइक सवार कांवड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कांवड़िए सड़क पर दूर तक उछलकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल मोदीनगर के जीवन अस्पताल और मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और पुलिस उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire