Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार वाहन ने यूपीडा के 5 कर्मचारियों को रौंदा, पांचों की हुई मौत
- Rohit banchhor
- 27 Sep, 2025
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
UP Accident : लखनऊ। उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने यूपीडा (यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) के 5 कर्मचारियों को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही 4 कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक और कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बता दें कि हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, यूपीडा की टीम एक्सप्रेसवे पर नियमित मरम्मत और निरीक्षण कार्य कर रही थी। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्मचारी कई मीटर दूर तक छिटक गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश में एक्सप्रेसवे जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही एडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. ICAI CA Exam 2026: सीए सितंबर-नवंबर सत्र के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें डेट्स, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म
- 2. CG Accident : हार्वेस्टर की चपेट में आकर किसान की गई जान, जानें कैसे हुई घटना
- 3. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 367 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 4. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

