Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

UP Accident : एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत
X

UP Accident : बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगों की रूह कंपा दी। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को ऐसी टक्कर मारी कि पति-पत्नी समेत उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार और मातम का ऐसा मंजर था, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

जानकारी के मुताबिक धमेडा कीरत गांव का रहने वाला परिवार बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और पांचों लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना दर्दनाक था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पति-पत्नी और तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सड़क पर बिखरे शव और टूटी बाइक देखकर हर कोई सन्न रह गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire