Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल

UP Accident : डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल
X

UP Accident : कानपुर। मंगलवार सुबह जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अरौल थाना क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी फैल गई।

UP Accident : सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

UP Accident : प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire