Breaking News
Create your Account
UP Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौके पर मौत
UP Accident : मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 88 के पास हुआ, जहां एक बेकाबू कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया।
जानकारी के अनुसार, नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही एक यात्री बस के कुछ मुसाफिर लघुशंका के लिए एक्सप्रेसवे किनारे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने नियंत्रण खो दिया और बाहर खड़े यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सोनू (निवासी औरैया), देवेश (बस्ती), गणेश (कन्नौज) और संतोष (दिल्ली) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घायल अमर दुबे, निवासी औरैया बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs PBKS IPL 2026: पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी केकेआर, कोलकाता में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 2. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 3. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 4. Bihar News : सम्राट चौधरी ने 29 विभाग रखे अपने पास, बाकी 18 विभाग दोनों डिप्टी सीएम में बांटे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

