Create your Account
UP Accident : अनियंत्रित्र होकर नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, चालक घायल
UP Accident : लखीमपुर खीरी। जिले में तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दर्दनाक हादसा मचा दिया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज के पास एक कार चालक की झपकी के कारण सीधे नदी में जा गिरी, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय सभी यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे।
UP Accident : हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को नदी से बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान जितेंद्र, घनश्याम, लालजी, अजीमुल्ला और सुरेंद्र के रूप में हुई है।
UP Accident : स्थानीय लोग और राहगीरों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि चालक की झपकी और तेज़ रफ्तार हादसे की मुख्य वजह रही। मामले की जांच जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 2. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: थोड़ी देर में कोलकाता बनाम हैदराबाद का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट-मौसम- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

