Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी कार, 3 की मौत; 4 की हालत गंभीर

UP Accident : बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी कार, 3 की मौत; 4 की हालत गंभीर
X

UP Accident : कुशीनगर। रविवार तड़के कुशीनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा नगर क्षेत्र में रायल पैलेस मैरिज हाल के सामने सुबह करीब चार बजे हुआ।

UP Accident : प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसया की ओर से गोरखपुर जा रहा एक ट्रेलर हाटा नगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अहिरौली तुलादास क्षेत्र के सात युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देखकर क्रेटा कार से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

UP Accident : हादसे में नितेश (20 वर्ष), हरिंद्र (23 वर्ष) और अमन (26 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज वर्मा (23 वर्ष), शैलेश वर्मा (19 वर्ष), मुकेश वर्मा (19 वर्ष) और विकास वर्मा (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल संजय कुमार दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।


UP Accident : पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रेलर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire