Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : परीक्षा देने जा रहे 4 छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत

हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

UP Accident : परीक्षा देने जा रहे 4 छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत
X

UP Accident : रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हाईस्कूल परीक्षा के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे चार छात्र बाइक से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़े। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

घटना टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, चारों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार में आ रही बाइक समय रहते नहीं रुक सकी और सीधे ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण, विनय और मनु की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं।

चौथा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire