Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां, बेटी और भतीजे को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां, बेटी और भतीजे को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत
X

UP Accident : इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां, बेटी और भतीजे को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब 40 वर्षीय सोनी अपनी 2 वर्षीय बेटी बेटू और 24 वर्षीय भतीजे कवींद्र के साथ बाइक पर सवार होकर डॉक्टर के पास से अपने गांव लौट रही थी। नेशनल हाइवे पर बहेड़ा ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बकेवर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire