Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मार नहर में गिरी, तीन दोस्तों की मौत, चालक फरार

हादसे के बाद सड़क पर खून बिखरा था और शव दूर-दूर तक पड़े थे।

UP Accident : तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मार नहर में गिरी, तीन दोस्तों की मौत, चालक फरार
X

UP Accident : लखीमपुर खीरी। जिले के भीरा थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि तीन युवा दोस्तों की जिंदगी एक झटके में खत्म हो गई। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर खून बिखरा था और शव दूर-दूर तक पड़े थे।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रोहित गुप्ता, हासिब और संदीप शुक्ला बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी, लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire