Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, मंजर देख कांप उठे राहगीर

हादसे के बाद का खूनी मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए।

UP Accident : तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, मंजर देख कांप उठे राहगीर
X

UP Accident : शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर चार जिंदगियों को लील गया। पानीपत-खटीमा हाइवे पर बनटीखेड़ा पुल के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतकों की पहचान विवेक 26 वर्ष, प्रदीप 30 वर्ष, आशीष 28 वर्ष और साहिल 25 वर्ष के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चारों दोस्त किसी निजी काम से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त घनी धुंध और कम रोशनी के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद का खूनी मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire