Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

UP Accident : निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल
X

UP Accident : रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान असमा (18), विमांशी (23), शावलनी (22) और रवम्म (14) के रूप में हुई है। सभी मृतक जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं। घायलों में रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं। इनमें विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।

हादसा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को अस्पताल मॉर्च्यूरी में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire