Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल

दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पिता और उनके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

UP Accident : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल
X

UP Accident : प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। नए यमुना पुल के पास लेप्रोसी चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पिता और उनके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, फाफामऊ निवासी दीपक चौरसिया (45) अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में उनके बेटे दिव्यांश चौरसिया (20), मान चौरसिया उर्फ हर्षित (17), बहनोई अनिल चौरसिया, बहन बेबी चौरसिया और बेटी हर्षिता भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि लेप्रोसी चौराहे के पास रीवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और अर्टिगा से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा।

गंभीर रूप से घायल दीपक चौरसिया और उनके दोनों बेटों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी कार में सवार अर्पित यादव, प्रिंस और अंकित भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire