Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP 10th-12th Board Result 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, यश प्रताप सिंह और महक जायसवाल बने टॉपर

Vpb
UP 10th-12th Board Result 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, यश प्रताप सिंह और महक जायसवाल बने टॉपर
X

UP 10th-12th Board Result 2025: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए। इस बार हाईस्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। करीब 51.37 लाख छात्र-छात्राओं की 2.96 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर पूरा किया गया।

UP 10th-12th Board Result 2025: हाईस्कूल टॉपर:

यश प्रताप सिंह यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67% अंकों के साथ कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने 97.50% अंक प्राप्त किए। कुल 25,45,815 परीक्षार्थियों में से 22,94,122 उत्तीर्ण हुए, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87% और बालकों का 86.66% रहा।

UP 10th-12th Board Result 2025: 12वीं के टॉपर:

महक जायसवाल 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज) और अनुष्का सिंह (कौशांबी) ने 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी ने 96.40% अंक प्राप्त किए।

UP 10th-12th Board Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। "UP Board" चुनें, फिर "Class 10th Result" या "Class 12th Result" लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट करें। मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं। डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट उपलब्ध होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire