Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

संयुक्त मोर्चा ने 51 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संयुक्त मोर्चा द्वारा 51 सूत्रीय मांगों लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

संयुक्त मोर्चा ने 51 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
X

MP News : भोपाल। लिपिकों की ग्रेड पे विसंगति दूर करने समेत 51 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी रविवार को सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अंबेडकर मैदान पर प्रांतव्यापी धरना देते हुए जमकर नारेबाजी। मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदेश भर के मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा 51 सूत्रीय मांगों लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

MP News : आंदोलन के चौथे चरण में रविवार को अंबेडकर मैदान में प्रांतव्यापी धरना चल रहा है। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी व उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की जुलाई 2024 से 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने, अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी समाप्त करने, लिपिकों की ग्रेड पे विसंगति दूर मंत्रालय के समान करने, पदोन्नति शुरू करने, सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता देने, संविदा कर्मचारी स्थायी कर्मी को नियमित करने समेत अन्य है। सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। रविवार को सरकार के खिलाफ प्रांतव्यापी धरना दिया गया है। इसके बाद भी मांगों का निराकरण नहीं होता है, तो जल्द ही उग्र आंदोलन शुरू होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire