Unique Wedding Invitation : राशन कार्ड जैसा शादी का कार्ड! देखकर रिश्तेदार भी सोच में पड़ गए, जाएं या नहीं?
Unique Wedding Invitation : केरल। शादी के सीजन में अनोखे और क्रिएटिव वेडिंग कार्ड वायरल होना आम बात हो गई है, लेकिन केरल के पठानमथिट्टा जिले के इलंगामंगलम गांव से आया एक अनोखा वेडिंग कार्ड अब सुर्खियों में है। यह 2 फरवरी को हुई शादी के लिए तैयार किया गया था, लेकिन इसे देखकर लोग पहले तो चौंक गए, फिर मुस्कुराने लगे। वजह? यह शादी का कार्ड राशन कार्ड जैसा दिखता है!
Unique Wedding Invitation : इस अनूठे कार्ड को किनारुविला वेडू के ज्योतिष आर. पिल्लई ने डिजाइन करवाया था, जो अपने परिवार की राशन दुकान से गहरे जुड़ाव को दिखाता है। बचपन से ही वे अपनी मां के साथ राशन दुकान में मदद करते रहे हैं, और गांव के लोग उन्हें ‘राशन शॉप बॉय’ के नाम से जानते थे। जब उनकी शादी की बारी आई, तो उन्होंने अपने जीवन की इस खास पहचान को अनोखे अंदाज में दिखाने का फैसला किया और राशन कार्ड-थीम वाला वेडिंग इनविटेशन तैयार करवाया।
Unique Wedding Invitation : शादी का कार्ड देखते ही लोग हुए हैरान!
जब रिश्तेदारों को यह कार्ड मिला, तो वे पहले तो सोच में पड़ गए कि यह शादी का कार्ड है या असली राशन कार्ड! लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो पता चला कि यह शादी का निमंत्रण है। इस क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए कई लोगों ने इसे एक यादगार और अनोखी पहल बताया।
Unique Wedding Invitation : कैसे बना अनोखा वेडिंग कार्ड?
इस कार्ड को डिजाइन करने में 11 दिन लगे। ज्योतिष ने शादी से पहले विदेश से फोन पर सभी निर्देश दिए। कार्ड के आगे वाले हिस्से में शादी की डिटेल्स दी गई हैं, जबकि पीछे का डिज़ाइन एक असली राशन कार्ड जैसा दिखता है। इसमें परिवार के सदस्यों के नाम और उनके रिश्तों का विवरण भी शामिल किया गया है।
Unique Wedding Invitation : शादी और परिवार की खास कहानी-
2 फरवरी को ज्योतिष आर. पिल्लई की शादी कोल्लम के कोट्टारक्कारा की जी.एच. देविका से हुई। इस कार्ड के पीछे उनके परिवार के राशन दुकान से जुड़े इतिहास की भी एक अहम भूमिका रही। उनके परदादा भार्गवन पिल्लई ने इलंगामंगलम में पहली राशन दुकान खोली थी, जिसे बाद में उनके पिता के.के. रविंद्रन पिल्लई ने संभाला। 2003 में उनके निधन के बाद उनकी मां टी. अंबिका ने दुकान का काम संभाला। शादी के कार्ड की इस अनोखी थीम का आइडिया ज्योतिष की बहन ज्योतिलक्ष्मी और उनके पति सजिथ कुमार ने दिया, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया और वास्तविक रूप दिया।
Unique Wedding Invitation : दुनिया भर में छा गया यह अनोखा शादी का निमंत्रण!
यह शादी का कार्ड इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। शादी के निमंत्रण को एक अनोखा संस्कृति और इमोशन्स से जुड़ा दस्तावेज कहा जा रहा है, जो न सिर्फ आमंत्रण देता है, बल्कि एक परिवार की विरासत और पहचान को भी सम्मान देता है।

